फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of abusing, beating, molestation by entering the house

Pilibhit News: घर में घुसकर गाली-गलौज, पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of abusing, beating, molestation by entering the house
महिलाओं ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप, दोनों तरफ से रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है।
एक पक्ष की महिला ने बताया कि शरीफ बीसी (स्कीम जिसमें कई लोग ग्रुप बनाकर रुपये जमा करते है) चलाता है। उसने 80 हजार रुपये जमा किए थे। रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल करने लगा। कई दिनों बाद उसने 50 हजार रुपये वापस किए। बाकी रुपये कुछ दिन बाद देने का वायदा किया।
विज्ञापन

15 जून को रुपये मांगने पर उसने देने से मना कर दिया और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 15 जून को रात दो बजे शरीफ और नौ अन्य लोग लाठी, डंडा, बांका लेकर उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज कर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। एक आरोपी ने उससे छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबे पर उसकी मां और भाई ने बमुश्किल बचाया। दूसरे पक्ष की एक महिला ने 14 जून को घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट करने, धमकाने, छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed