फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accountant said , the government will heed demands

लेखपाल बोले, सरकार को माननी होंगी मांगें

Thu, 25 Aug 2016 12:04 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। नेहरू पार्क में धरना देकर लेखपालों ने सरकार विरोधी नारेबाजी और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपाल बुधवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। लेखपालों ने यहां धरना देकर अपनी मांगें पूरी न होने पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गंगवार ने कहा कि सरकार लेखपालों की जायज मांगों को हठधर्मिता के कारण नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट है और इसके लिए किसी भी आंदोलन को तैयार है। जिला मंत्री राधेकृष्ण ने कहा कि लेखपाल अपना हक लेकर रहेंगे, इसके लिए कोई भी कदम क्यों न उठाना पड़े। दोपहर को लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक सागर, अनुराग मिश्रा, ओमकार सिंह, रामस्वरूप, राजेश भारती, रामगोपाल, मुरलीधर गंगवार, छेदालाल, प्रणवीर सिंह, सोनपाल राना, रामकुमार वर्मा, बशीर अहमद, ज्वाला प्रसाद, धर्मेंद्र भारती, कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां, पंचायत राज सेवा परिसंघ के संजय स्क्सेना, पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के धर्मपाल, गन्ना पर्यवेक्षक संघ के रामदास वर्मा सहित कई लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed