फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

Pilibhit News: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, बेटे की मौत, पिता घायल

Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
accident
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में भरे गन्ने से दबकर गांव सकिया निवासी किसान रामभरोसे लाल (35) की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे उसके पिता छद्दमी लाल घायल हो गए। सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव सकिया निवासी ओमपाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामभरोसे लाल खेती करता है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरखेड़ा स्थित शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। उसके साथ पिता छद्दमी लाल भी थे। नहर पटरी से जाते समय रास्ते में पैनिया राम किशन और उमरिया ग्रामों के बीच घना कोहरा होने के कारण मोड़ दिखाई नहीं दिया। इससे ट्रैक्टर नहर में पलट गया। पीछे से गन्ना भरी ट्रॉली भी ट्रैक्टर पर गिर गई। रामभरोसे गन्ने के नीचे दब गया, जबकि पिता छद्दमी दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे उमरिया गांव के स्कूली बच्चे वहां से गुजर रहे थे। नदी किनारे उन्होंने गन्ने में कुछ लोगों को दबा देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह गन्ना हटाकर दोनों लोगों को बाहर निकाला। तब तक रामभरोसे लाल की मौत हो चुकी थी। जबकि पिता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामभरोसे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी ईको, महिला की मौत
हादसे में तीन गंभीर घायल, कोहरे की वजह से चालक को नहीं दिखा ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत / नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से सवारियों से भरी ईको गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हाईवे पर प्रिंस ढाबे के पास एक ट्रक खड़ा था। इस दौरान बरेली से सवारियां लेकर पीलीभीत की ओर जा रही एक ईको वैन वहां से गुजरी। कोहरा होने की वजह से चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। तेज रफ्तार ईको वैन खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली सुमन गुप्ता (53) पत्नी संतोष गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। पीलीभीत की विनायक विहार कॉलोनी निवासी सुरभि पांडेय पुत्री प्रभात पांडेय, मझौला थाने के गांव भिंडारा निवासी डालचंद पुत्र झुन्नालाल और नवाबगंज के मोहल्ला कुम्हरान निवासी विक्रम सिंह राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ईको गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
-----
गेट तोड़कर निकाला शव
हादसे में ईको का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। काफी प्रयास के बाद भी अगली सीट पर बैठी सुमन गुप्ता का शव निकालने में कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से गेट तोड़कर शव निकाला।
------
नहीं खुला एयरबैग
गाड़ी के अगले हिस्से की दोनों सीट के सामने एयर बैग लगा था। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर की साइड का एयर बैग तो खुला मगर बराबर की सीट पर बैठी महिला के सीट बेल्ट न लगाए होने की वजह से एयरबैग नहीं खुल पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया अगर महिला ने सीट बेल्ट पहनी होती तो उसकी जान बच सकती थी।

----
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस पर सूचना दी गई थी। इसके बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। देरी होने पर घायलों की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निजी वाहन से सभी को सीएचसी भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया ट्रक के पिछले हिस्से में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। इस वजह से ईको चालक को दूर से ट्रक नजर ही नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed