फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बकरी चराने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह बकरियां चरा रहा था। ट्रेन से कटकर चार बकरियां भी मर गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मझोला की नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के वार्ड नंबर- एक निवासी मदन ने बताया कि उसका छोटा भाई 40 वर्षीय रवि पुत्र नत्थूलाल रविवार को चीनी मिल गेट के पास रेलवे ट्रैक किनारे बकरियों को चराने गया था। दोपहर लगभग 12 बजे टनकपुर की ओर से 05325 डाउन पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन की आवाज सुनकर बकरियां ट्रैक की ओर दौड़ पड़ी। इस पर रवि बकरियों को ट्रैक से हटाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान ट्रेन आ गई। इससे चार बकरियां ट्रेन के नीचे आ गई। जिनकी की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन देखकर रवि भी घबरा गया और ट्रैक से नीचे की ओर भागा। तब तक ट्रेन ने रवि को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले रवि को लेकर सीएचसी मझोला पहुंचे। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रवि को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल युवती ने दम तोड़ा
बीसलपुर। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात नौ बजे प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार भुता बरेली के गांव अर्जुनपुर निवासी राजीव उर्फ कल्लू (28) पुत्र रामेश्वर दयाल, सुदामा (19) पुत्री भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि रजनी (19) पुत्री रामेश्वर दयाल, सलोनी (20) पुत्री राजपाल को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां से परिजन दोनों को घर ले आए थे और इलाज करा रहे थे। इंस्पेक्टर क्राइम पुष्कर सिंह ने बताया कि घायल रजनी की रविवार सुबह मौत हो गई। परिवार से सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed