फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से डीजल के टैंकर में लगी आग

Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत। वेल्डिंग कराने के दौरान निकली चिंगारी से डीजल भरे टैंकर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और लपटें उठने लगी। इसकी सूचना मिलने पर दमकल टीम की दो गाड़ियां लेकर कर्मचारी पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका। बरेली हाईवे पर हुए हादसे से अफरातफरी मची रही। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन

भुता बरेली के रहने वाले चालक रामऔतार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह बरेली से एक हजार लीटर का डीजल भरा टैंकर लेकर पूरनपुर जाने को निकले थे। पूरनपुर के एक पेट्रोल पंप पर डीजल की सप्लाई देनी थी। बरेली हाईवे पर असम चौराहा के पास ट्रक नुक्का टूट गया। इसकी वह वेल्डिंग करा रहे थे। इस दौरान चिंगारी निकलने से डीजल के पाइप में आग लगी और कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। डीजल का टैंकर जलने लगा। अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस और दमकल टीम को दी गई। नजदीक में ही असम पुलिस चौकी है, तो वहां से पुलिसकर्मी पहुंच गए और आवागमन रोक दिया। फिर पीछे से दमकल की दो गाड़ी भी आ गई। एक बार तो दोनों गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया। फिर दोबारा गाड़ियां पानी भरकर लाई गई और फिर आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन

एक घंटे बाधित रहा हाईवे पर ट्रैफिक, बढ़ी रही धड़कनें
बरेली हाईवे पर असम चौराहा के पास भीड़ वाले इलाके में हुए हादसे से अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की धड़कन बढ़ी रही। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। मंगलवार दोपहर हाईवे पर सामान्य तौर पर आवाजाही थी। मगर डीजल के टैंकर में लगी आग के बाद हर कोई सहमा दिखाई दिया। कहीं टैंकर फट न जाए, इसकी चिंता सताती रही। आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। पुलिस एहतियातन कदम उठाते हुए सबसे पहले दोनों तरफ से चल रही वाहनों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हाईवे पर आवागमन एक घंटे तक बाधित रहा। किसी को भी निकलने नहीं दिया गया। यातायात पुलिस भी वाहनों को रोकने के लिए लगा दी गई। आसपास की दुकानें बंद करके लोग भाग गए। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ चुकी थी। आग बुझाने के बाद वाहनों की आवाजाही तो शुरू करा दी गई, लेकिन बाद में भी टैंकर के पास किसी को जाने नहीं दिया गया। पेट्रोलियम कंपनी, ट्रक मालिक को भी हादसे की सूचना दे दी गई। दूसरा टैंकर मंगाकर उसमें बचा डीजल निकलवाया गया।

ग्रामीण बाल्टियों में भर ले जाते रहे डीजल
जलते टैंकर के बीच डीजल कई जगह से टपकने लगा था। आसपास के ग्रामीण जमा हुए और फिर डीजल की लूट मचा दी। घरों से बाल्टियां उठाकर लाए और डीजल भर-भर कर ले जाते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने डीजल ले जाने वालों को सख्ती से खदेड़ दिया। आग भी बढ़ गई तो वैसे भी लोग आगे नहीं आए।
वेल्डिंग कराने के दौरान डीजल के टैंकर में आग लग गई थी। सूचना पर दमकल टीम ने आग पर काबू किया है। दूसरे टैंकर को बुलाकर बाकी डीजल निकलवाया गया है।
- वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed