{"_id":"5f6e39808ebc3e9bf228c246","slug":"accident-pilibhit-news-bly421127879","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक कुलदीप सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर से गुजर रहे एक किसान ने घायल बाइक सवार को मझोला में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के हल्दीघेरा गांव निवासी 40 वर्षीय कुलदीप सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह सितारगंज से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सितारंगज-मझोला मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से मझोला कस्बे के एक किसान कार से गुजर रहे थे। युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखकर किसान ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मगर, काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद किसान ने घायल बाइक सवार को कार से मझोला स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, इस पर किसान ने घायल के परिवार वालों को सूचना दी। जिला अस्पताल ले जाते समय न्यूरिया के पास घायल कुलदीप सिंह की मौत हो गई। न्यूरिया कोतवाली इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।