{"_id":"6a528961ba2806b1700126d0","slug":"access-road-to-dumping-ground-turns-into-a-quagmire-garbage-collection-in-the-city-remains-incomplete-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-163885-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिट्टी से दलदल बना डंपिंग ग्राउंड का मार्ग, शहर में हो रहा अधूरा कूड़ा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिट्टी से दलदल बना डंपिंग ग्राउंड का मार्ग, शहर में हो रहा अधूरा कूड़ा उठान
Sat, 11 Jul 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में नियमित निकलने वाले 50 टन कूड़े को डंप करना इन दिनों नगर पालिका के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बरसात के चलते डंपिंग ग्राउंड के मुख्य मार्ग पर बुरी तरह से मिट्टी की कीचड़ जम गई है, इससे कूड़े भरी ट्रैक्टर ट्राली को कीचड़ से निकालकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते नगर पालिका शहर से भी आधा-अधूरा कूड़ा ही कलेक्शन कर पा रही है।
नगर पालिका की ओर से नियमित शहर के 27 वार्ड 49 मोहल्लों सहित मुख्य मार्गों से लगभग 50 टन कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। जिसको ट्रालियों से भरकर जहानाबाद मार्ग पर स्थित मीरापुर गांव में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाता है। लेकिन इन दिनों बरसात ने शहर में कूड़ा उठान की दुर्दशा कर दी है। बता दें नगर पालिका का अधिकृत डंपिंग ग्राउंड के रास्तों में पानी का जलभराव होने के चलते 4-5 फीट मिट्टी का दलदल बन चुका है, ऐसे में नगर पालिका की जा रहीं डंपिंग कूड़ा ट्रालियां मिट्टी के दलदल में फंस जा रहीं हैं, जबकि वजन के चलते दो-तीन बार ट्रालियां पलट तक चुकी हैं। ऐसी स्थिति में नियमित कूड़ा उठान का दावा करने वाली नगर पालिका शहर से आधा-अधूरा ही कूड़ा कलेक्शन कर पा रही है, जबकि बरसात में नियमित कूड़ा उठान नहीं होने के चलते मोहल्लों में दुर्गंध फैली हुई है। हालांकि नगर पालिका की ओर से डंपिंग ग्राउंड तक जाने वाले रास्ते को जेसीबी की मदद से दुरुस्त कराया जा रहा है व वर्तमान में आधा कूड़ा जहानाबाद मार्ग के किनारे हाईवे पर डंप किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजीव कुमार का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड का रास्ता दुरुस्त होने के बाद अस्थायी डंप किया कूड़ा भी डंपिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा, शहर से नियमित सारा कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है।