फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ABVP's protest in Degree College against irregularities

Pilibhit News: अनियमितताओं के विरोध में उपाधि महाविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन

Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
ABVP's protest in Degree College against irregularities
उपा​धि महाविद्यालय में विरोध जताते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। संगठन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने जल्द व्यवस्थाएं न सुधरने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं और शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं होते। पठन-पाठन के बजाय शिक्षक अपने कमरों में बैठे रहते हैं। वहीं, दूरदराज से आने वाले छात्रों के फॉर्म तक समय पर जमा नहीं होते और उन्हें बार-बार नई तारीखें दी जाती हैं। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो उस समय न तो कक्षा में शिक्षक उपस्थित थे और न ही पुस्तकालय खुला था। शौचालय जर्जर हालत में मिला। इन सभी अव्यवस्थाओं को देखते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग करते हुए अंतिम चेतावनी दी कि समयबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में विभाग सह संयोजक अरुण पांडे, जिला संयोजक आयुष मिश्रा, संगठन मंत्री प्रदीप चौधरी, प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया शर्मा, कमल, शुभम प्रभात, प्रमोद, निलेश, अर्पित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed