फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abhyudaya Yojana: DM will teach in one class every Saturday

अभ्युदय योजना : हर शनिवार एक क्लास में डीएम पढ़ाएंगे

Tue, 19 Apr 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Yojana: DM will teach in one class every Saturday
पीलीभीत। अफसर बनने का सपना देखने वाले होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर शनिवार को जिले के डीएम से पढ़ने का मौका मिलेगा। सोमवार को हुई योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि हर शनिवार को सुबह आठ बजे से वह खुद पढ़ाएंगे। वहीं बैठक में निर्देश दिए कि कक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। हर माह का टाइम टेबल पहले ही तैयार किया जाए।
विज्ञापन

अभ्युदय योजना के तहत ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कोचिंग संचालित होती हैं। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं के चलते कक्षाएं नहीं लग पाईं। सोमवार को कोचिंग को लेकर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कोचिंग का संचालन कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रधानाचार्य ड्रमंड कॉलेज की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के चलते कक्षाएं नहीं नहीं लगीं। बीस अप्रैल से कक्षाएं संचालित होंगी। डीएम ने नए पैनल में प्रस्तावित पांच नए अध्यापकों की अनुमति दे दी है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह की 28 तारीख तक अगले महीने का टाइम टेबल उपलब्ध कराया जाए। कक्षाओं की वीडियो रिकॉडिंग भी कराई जाए। डीएम स्वयं प्रत्येक शनिवार को सुबह आठ बजे से पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed