फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Abhakim staged a sit-in protest against the problems of flood victims

Pilibhit News: बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं के विरोध में अभाकिम ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Abhakim staged a sit-in protest against the problems of flood victims
पूरनपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे अ​खिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओंं के विरोध में तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन



धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि शारदा नदी कहर बरपा कर पूरे ट्रांस शारदा क्षेत्र में तबाही मचाती है। क्षेत्र को बचाने के लिए वर्ष 2019 और 2023-24 में 102 दिन तक धरना प्रदर्शन चला। बचाव कार्य कराया गया। मगर काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। नौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया तटबंध पहली बाढ़ तक नहीं झेल पाया।
विज्ञापन

गांव खिरकिया बरगदिया के लोग आंदोलन कर रहे है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। समस्याओं का समाधान न होने पर 23 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। एसडीएम को संबोधित तहसीलदार को दिए ज्ञापन में क्षेत्र को बचाने को स्थायी तटबंध बनवाने, कटान पीडि़तों की कटी जमीन के बदले जमीन दिलाने, आवास दिलाने, फसलों के हुए नुकसान पर प्रति एकड़ 30 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में देवाशीष राय, देवीदयाल, नगीना, रामभरोसे, जगदीश, छुन्नू खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed