{"_id":"b9fe6d38a63a30fa82617bb1cae2b946","slug":"aasha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब न देने पर 81 आशाओं की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब न देने पर 81 आशाओं की सेवा समाप्त
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की आबादी करीब 6.22 लाख है। एक हजार से 1499 की आबादी पर एक आशा तैनात की जाती है। आबादी के अनुसार पांच सौ से अधिक आशाएं होनी चाहिए, लेकिन 389 आशाएं कार्यरत है। रिक्त 120 स्थानों पर आशाओं का चयन जून माह के अंत तक किया जाएगा। ग्राम पंचायत की बैठक के प्रस्ताव पर आशाओं का चयन होगा। उन्होंने बताया कि 389 आशाओं मेें 81 आशाएं काम में लापरवाही बरत रहीं थीं। जिस पर उन्हें कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस का जवाब आशाओं ने नहीं दिया। जिस पर 81 नाकारा आशाओं की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। 120 आशाओं की तैनाती के बाद 81 स्थानों पर भी दूसरी आशाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन