फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aadhar card for people above 18 years of age will be made only after verification by SDM

Pilibhit News: 18 साल से ऊपर के लोगों का एसडीएम के सत्यापन पर ही बनेगा आधार कार्ड

Fri, 12 Jan 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card for people above 18 years of age will be made only after verification by SDM
पीलीभीत। प्रमुख पहचान पत्र की श्रेणी में शामिल आधारकार्ड से ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में इसमें फर्जीवाड़ा भी होने लगा है। इस पर रोक लगाने के लिए अब शासन ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के आधार कार्ड जारी करने में सख्ती कर दी है। अब ऐसे लोगों के आधार कार्ड संबंधित एसडीएम के सत्यापन के बाद ही बन सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक कोई भी व्यक्ति कहीं से भी आसानी से लोकल स्तर पर आधार कार्ड बनवा लेता था। शासन ने अब आधार कार्ड जारी करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। शासन ने जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आधार कार्ड अब बिना सत्यापन के जारी नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड बनवाना चाहता है तो पहले संबंधित तहसील के एसडीएम से इसका सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन में आवेदनकर्ता के मूल निवास, परिवार के सदस्यों एवं उनकी पहचान के अन्य बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी। सब कुछ ठीक मिलने पर उप जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद ही आधार कार्ड जारी हो सकेगा। 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के आधार कार्ड जारी करने के लिए अभी कोई दिशा निर्देश शासन की ओर से जारी नहीं हुए हैं। शासन का आदेश आने के बाद जिले में इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड को लेकर शासन ने दिशा निर्देश जारी किया है। अब 18 वर्ष की आयु से अधिक लोगों का आधार कार्ड बिना संबंधित तहसील के उप जिला अधिकारी के सत्यापन के जारी नहीं किया जाएगा। - राम सिंह गौतम, अपर जिला अधिकारी राजस्व एवं वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed