फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aadarsha nagar yojana Bilsanda selected

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में बिलसंडा चयनित

Sun, 11 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
aadarsha nagar yojana Bilsanda selected
पीलीभीत/बिलसंडा। लंबे समय से चली आ रही कवायदों के बाद आखिरकार बिलसंडा नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में चयनित कर लिया गया। भाजपा विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा इसे लेकर लगातार प्रयासरत थे। वहीं, डीएम पुलकित खरे भी दो महीने पहले संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब चयन के बाद विशेष सचिव का पत्र मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। वहीं अटके विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के हिसाब से 16047 हैं। 12 वार्ड की इस नगर पंचायत में काम के दावे तो बहुत हुए, लेकिन कहीं न कहीं अपेक्षित विकास नहीं हुआ। पिछले साल इस नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे। जनप्रतिनिधि भी लगे रहे। करीब दो महीने पहले डीएम ने संस्तुति करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने चयनित किए जाने के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजा। इसके बाद अब विकास की उम्मीद भी बढ़ गई है। अब जल्द ही नगर पंचायत के विकास की कार्ययोजना तैयारी जाएगी। कार्ययोजना को शासन को भेजकर समस्त वार्डों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाले-नाली निर्माण, सफाई आदि की व्यवस्था के साथ ही सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से मिलता है बजट
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक बजट के लिए आबादी के हिसाब से नगर निकायों का वर्गीकरण किया गया है। इसके अनुसार 10 हजार की आबादी वाले नगर निकायों को 2 करोड़, 10 से 20 हजार तक की आबादी वाले निकाय को 3 करोड़ और 20 से 50 हजार तक की आबादी वाले नगर निकायों को 4 करोड़ रुपये की मदद सरकार देगी। ऐसे में विकास कार्य में बजट की दिक्कत आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बिलसंडा का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में हो गया है। इसका पूर्व में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। योजना में शामिल होने के बाद क्षेत्र के समस्त वार्डों का विकास तेजी से कराया जा सकेगा। वहां की तस्वीर भी बेहतर बनेगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed