फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man who went to the farm was shot in a land dispute

Pilibhit News: जमीन के विवाद में खेत पर गए युवक को गोली मारी

Sun, 06 Oct 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to the farm was shot in a land dispute
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल बनवारी लाल।संवाद
पीलीभीत। जमीन के विवाद में युवक को उसके खेत पर ही गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी 42 वर्षीय बनवारी लाल अविवाहित है। उनका परिवार के ही सदस्यों के साथ खेती को लेकर विवाद चल रहा है। वह शुक्रवार की शाम फसल को देखने के लिए पैदल ही खेत पर गए थे। खेत पर अचानक एक युवक आ गया और उसने तमंचे से बनवारी के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ और पेट में लगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने एक परिचित नीलेश कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को पहले सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मुकेश शुक्ला ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed