फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man returning home on a bike in Bisalpur died after colliding with a bull

Pilibhit News: बीसलपुर में बाइक से घर लौट रहे युवक की सांड़ से टकराकर मौत

Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home on a bike in Bisalpur died after colliding with a bull
कुंवर पाल का फाइल फोटो।
बीसलपुर। बाइक से घर लौट रहे दियोरिया कोतवाली के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी युवक की दियोरिया-बीसलपुर मार्ग पर अचानक सामने आए सांड़ से टकराकर मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव बकैनिया दीक्षित निवासी कुंवरपाल (28) शुक्रवार की देर शाम बाइक से बीसलपुर लौट रहे थे। रास्ते में गांव गुलड़िया मोड़ के पास बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराकर बाइक गिरने से कुंवरपाल भी गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और शव घर ले गए। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांड़ से टकराकर किसी बाइक सवार युवक की मौत का यह एक सप्ताह में दूसरा मामला है। तीन दिन पहले भी पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर परसिया के समीप एक बाइक सवार युवक की सांड़ से टकराकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साप्ताहिक बाजार में भिड़े सांड़, सात लोग घायल

घुंघचाई। गांव कबीरपुर कसगंजा में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में दो छुट्टा सांड़ आपस में भिड़ गए। सांड़ों को खदेड़ने में सात लोग चोटिल हो गए।
गांव कबीरपुर कसगंजा की साप्ताहिक बाजार में गांव के अलावा दूर-दराज के दुकानदार अपनी दुकान लगाए थे। इस दौरान बाजार में सांड़ आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों में भिड़ंत होती रही। कुछ अन्य छुट्टा पशु भी पहुंच गए। खदेड़ने पहुंचे लोगों पर सांड़ों ने हमला बोल दिया। इसमें गांव निवासी भगवान दास व बाजार में खरीदारी करने आए दिनेश, रामपाल, गुरपाल, बाबूराम, विजयपाल, रोहित सहित सात लोग चोटिल हो गए। हमलावर हुए सांड़ों को लेकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सभी दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाजार से भाग निकले। सूचना पर घायलों के परिजन भी बाजार पहुंच गए। घायलोंं को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। संवाद
--
अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल

घुंघचाई। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर एक पिकअप व ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरदोई जिले के गांव समुदा निवासी जागेश्वर दयाल ट्रैक्टर-ट्राॅली से बंडा पूरनपुर होकर पीलीभीत जा रहा था। इसी दौरान घुंघचाई कस्बे में तेज गति से आ रही पिकअप, ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इससे दोनों वाहन पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया। मामले की तहरीर घुंघचाई थाना पुलिस को दी गई है।

इधर, बंडा निवासी विजय बहादुर क्षेत्र के गांव सिमरिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार की देर शाम वापस जाते वक्त पूरनपुर-बंडा हाईवे स्थित कढ़ैया मोड़ के पास उनकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed