फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man drowned while bathing in Kharja Canal.

Pilibhit News: खारजा नहर में नहाते समय युवक डूबा

Sun, 07 Jun 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in Kharja Canal.
महिलाओं को रेशे से उत्पाद तैयार करने की जानकारी देते प्र​​शिक्षक।
दोस्तों संग शारदा डैम क्षेत्र में घूमने आया था नवाबगंज निवासी मनीष उर्फ आकाश
विज्ञापन

माधोटांडा। शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर में नहाते समय बरेली के नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक युवक डूब गया। सूचना पर सिंचाई विभाग और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और मोटर बोट के जरिये युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव डारिया नगला निवासी 21 वर्षीय मनीष उर्फ आकाश राठौर अपने आठ दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर टेंपो पर सवार होकर घूमने आया था। बताया जाता है कि सभी युवक पहले डैम क्षेत्र में घूमे और उसके बाद खारजा नहर में नहाने चले गए। नहाते समय मनीष उर्फ आकाश गहरे पानी की ओर पहुंच गया। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण डूब गया। मनीष के साथ आए युवकों में विशाल, प्रमोद, रंजीत, रवि, अर्जुन, अयोध्या प्रसाद, अरविंद और रमन शामिल थे। सभी युवक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रमनगरा चौकी प्रभारी मनोज तोमर, कलीनगर तहसील के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर नगरिया कट से एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंचे और मोटर बोट की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू की। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है, लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाई-बहनों में था छोटा
घटना की सूचना मिलते ही मनीष के पिता राम बहादुर भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के डूबने की खबर सुनकर उनका रो-रोकर हाल बेहाल है। मनीष परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो बहनें और एक बड़ा भाई है। मनीष फोटोग्राफी का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed