{"_id":"674c97884b8dfce7270d9c5c","slug":"a-young-man-died-after-consuming-poisonous-substance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126522-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। पारिवारिक कलह में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। दूसरे दिन रविवार शाम को उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी मनोज शर्मा (32 वर्ष) पुत्र अजय शर्मा की शनिवार को विषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई। हालांकि परिजनों की ओर से कोई आरोप या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।