फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A year of hope in the field of education... resources will increase, conditions will improve

Pilibhit News: शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीदों का साल... बढ़ेंगे संसाधन, सुधरेगा हाल

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
A year of hope in the field of education... resources will increase, conditions will improve
माधौटांडा गांव स्थित आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज।संवाद
पीलीभीत। नए साल में जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। जर्जर भवनों की हालत सुधरेगी। संसाधन बढ़ने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, बहुउद्देशीय हाॅल और अन्य निर्माण पूरे हो जाएंगे। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए कई विद्यालय उच्चीकृत भी किए गए हैं। लंबे समय से बंद पड़े माधोटांडा स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के संचालन की भी उम्मीद जागी है। उच्चीकृत विद्यालयों में मिलेगी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा : जिले में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के प्रयास जारी हैं। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट का दर्जा दिया गया है। इसमें अमरिया क्षेत्र के दियूरनिया, बीसलपुर क्षेत्र के दोहना और दलेलगंज क्षेत्र का स्कूल शामिल है। इन विद्यालयों में भवन निर्माण शुरू कर दिया गया है। नए साल में शिक्षण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लैब के संचालन से छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ : राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए कंप्यूटर लैब बनाई जा रही है। करीब चार विद्यालयों में यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस कार्य में करीब 60 लाख रुपये की लागत खर्च होगी।

माधौटांडा गांव स्थित आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज।संवाद

माधौटांडा गांव स्थित आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed