फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A woman who went to her sister-in-law's house to talk to her husband was molested

Pilibhit News: ननद के घर पति से बात करने पहुंची महिला से छेड़खानी

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to her sister-in-law's house to talk to her husband was molested
पूरनपुर। ननद के घर रह रहे पति से बात करने गई महिला से छेड़खानी कर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




घटना वर्ष 2022 की है। नगर की एक महिला ने बताया कि उसका पति दो मई 2022 को अपनी बहन के घर जाने की जानकारी देकर घर से गया था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। छह मई 2022 को उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर पति के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। तब पति और उसकी भांजी से एक से 13 मई तक कई बार बात होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस उसके पति की भांजी को कोतवाली लाई। भांजी ने दो दिन में पति को पूरनपुर कोतवाली लाने का आश्वासन दिया। पति को नौ जुलाई 2022 को कोतवाली लाया गया। मगर न तो उससे बात की गई और न ही उससे मिलने दिया गया। पति की बहन, भांजी आदि पति को दोबारा अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने सप्ताह भर बाद फिर पति के कोतवाली आने की जानकारी दी। पति के वापस न आने पर उसने रिश्तेदार के घर पहुंचकर 11 जुलाई 2022 को बात करने की कोशिश की। आरोप है कि तब रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी की। साथ ही उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता का आरोप है कि घटना की कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर अब पीडि़ता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed