{"_id":"66db34f95ff0337bf60c32f3","slug":"a-woman-who-tried-to-commit-suicide-died-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122064-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
घुंघचाई। फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश करने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने पुत्री की शादी एक साल पहले गांव के ही एक युवक के साथ की थी। जिसमें मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। चार दिन पहले विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की।
परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो जैसे-तैसे कमरे में पहुंचे और बमुश्किल उसको नीचे उतारा। आनन फानन में परिजन उसको उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर विवाहिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को विवाहिता की इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई। जब तक चिकित्सक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया विवाहिता की मौत के मामले की सूचना मिली है। तहरीर अभी नहीं आई है। जांच की जा रही है।