फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A TAC team inspected the quality by digging up the roads.

Pilibhit News: जांच के लिए सड़कें खोदकर टीएसी की टीम ने परखी गुणवत्ता

Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A TAC team inspected the quality by digging up the roads.
नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में छेनी हथौड़ी से सड़क की गुणवत्ता परखते टीएसी प्रभारी। संवाद
पीलीभीत। नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अब धरातल पर पहुंच गई है। तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की टीम ने बृहस्पतिवार को दोबारा नगर पंचायत पहुंचकर पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

टीम ने नाला निर्माण, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्यों को बारीकी से परखा। निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच के लिए कई स्थानों पर सड़क को छेनी-हथौड़ी से खोदकर भी देखा गया। साथ ही सड़कों की लंबाई-चौड़ाई आदि की मीटर फीते से नाप कर मौके पर स्थिति का मिलान किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति में मनमानी समेत कई आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासद अभिषेक बाजपेई, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आयुक्त बरेली मंडल से बिंदुवार शिकायत की थी। शिकायत में निकाय की चेयरमैन संदीप कौर संधू, उनके पति संतोख संधू और लिपिक अर्जुन पर विकास कार्यों से जुड़े मामलों में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त बरेली मंडल ने मामले की जांच तकनीकी सलाहकार समिति को सौंप दी थी। इसके बाद टीएसी के प्रभारी एवं अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पूर्व में नगर पंचायत पहुंची थी। टीम ने शिकायत से संबंधित दस्तावेज तलब कर उनका अवलोकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed