{"_id":"683df9a5c322ba49630c5cca","slug":"a-soldier-from-pilibhit-sacrificed-his-life-in-the-landslide-in-sikkim-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137144-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सिक्किम में पीलीभीत के हवलदार लखविंदर सिंह बलिदान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सिक्किम में पीलीभीत के हवलदार लखविंदर सिंह बलिदान, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 03 Jun 2025 01:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:02 PM IST
सार
पीलीभीत जिले के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सिख रेजिमेंट में हवलदार थे। वह ढाई साल से सिक्किम में तैनात थे। सिक्किम के लाचुंग में हुए भूस्खलन में वह बलिदान हो गए।
विज्ञापन
हवलदार लखविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिक्किम के लाचुंग में हुए भूस्खलन में पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी हवलदार लखविंदर सिंह बलिदान हो गए। गांव में सूचना पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट कर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
गांव धुरिया पलिया के प्रधान मनप्रीत ने बताया कि गांव निवासी गुरदेव का बेटा लखविंदर सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात थे। वह ढाई साल से सिक्किम में थे। बताया कि सिक्किम में भूस्खलन में लखविंदर के बलिदान होने की सूचना मिली है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला जीआरपी के हेड कांस्टेबल का शव, ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ सिर
विज्ञापन
प्रधान मनप्रीत ने बताया कि लखविंदर तीन भाई-बहन हैं। उनकी शादी हो चुकी है। परिवार में पत्नी रुपिंदर कौर, छह वर्षीय बेटा एकमजोत और डेढ़ महीने की बेटी मनसिरत कौर है। उनके पिता गुरदेव (70 वर्ष), माता गुरमीत कौर (65 वर्ष) परिवार के साथ ही रहते हैं। बेटे के बलिदान से उनके आंसू नहीं थम रहे।
एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह ने बताया कि गांव धुरिया पलिया निवासी सैनिक के बलिदान होने की सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है। उधर, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि हवलदार लखविंदर सिंह के बलिदान को सलाम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन