फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of GRP head constable found on the railway track in bareilly

UP News: बरेली में रेलवे ट्रैक पर मिला जीआरपी के हेड कांस्टेबल का शव, ट्रेन से कटकर धड़ से अलग हुआ सिर

Tue, 03 Jun 2025 10:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

बरेली में जीआरपी के हेड कांस्टेबल का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उनका सिर धड़ से अलग था। वह बेगमपुरा एक्सप्रेस में स्क्वायड ड्यूटी पर थे। सुभाषनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
dead body of GRP head constable found on the railway track in bareilly
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में जीआरपी जंक्शन थाने के हेड कांस्टेबल विनीत कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार तड़के करीब चार बजे की बताई गई है। हेड कांस्टेबल का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला, जिससे ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने बरेली जंक्शन के अधिकारियों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बरेली एसएसपी अनुराग आर्य व जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डेढ़ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने तांत्रिक को सौंप दी घरवाली; नशे की दवा देकर उसने किसी और को परोसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्दी पहने हुए थे हेड कांस्टेबल 
हेड कांस्टेबल विनीत कुमार वर्दी पहने हुए थे और पिस्तौल भी लगी हुई थी। उनकी जेब में मोबाइल फोन, पर्स मिला। शव के पास बैग रखा मिला। सुभाषनगर थाना पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि विनीत का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी थे। परिवार में पत्नी नेहा, एक बेटा 11 साल और आठ साल की बेटी है। विनीत दिसंबर 2024 से यहां तैनात थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। 

फिलहाल गर्दन कटने से माना जा रहा है कि विनीत ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही सकेगी। बताया जा रहा है कि वह बेगमपुरा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात थे। सीओ जीआरपी एके सिंह व इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि अभी आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed