फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A shining road will be built till the house of hockey player Simranjeet Singh: Jitin

हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के घर तक बनेगी चमचमाती सड़क : जितिन

Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
A shining road will be built till the house of hockey player Simranjeet Singh: Jitin
मझोला महोत्सव में मंच पर मौजूद मुख्यअति​थि व अन्य अति​थि । संवाद
- तीन दिवसीय मझोला महोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

- मंच से की तारीफ, बोले- पहले नहीं हुआ यहां कभी ऐसा महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला । तीन दिवसीय मझोला महोत्सव का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने समापन किया। समापन पर उन्होंने हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के घर तक बेहतरीन सड़क बनवाने की घोषणा की। समापन पर ही स्कूल के छात्रों की मेहंदी, रंगोली, ग्रुप डांस, एकल डांस, सोलो डांस प्रतियोगिता हुई।
मझोला कस्बे में नगर पंचायत द्वारा तीन दिवसीय मझोला महोत्सव का आयोजन किया गया था। समापन पर तीसरे दिन मंगलवार की शाम मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का मझोला चेयरमैन और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने मेले में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि ऐसा महोत्सव यहां पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने अर्जुन अवाॅर्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के घर तक सड़क बनवाने की मांग की थी। मंच से ही मंत्री ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सिमरनजीत के घर तक चमचमाती सड़क बननी चाहिए।
इसके अलावा कहा कि मझोला से लेकर पीलीभीत तक 45 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जा रही है। इसका काम शुरू हो चुका है और जो भी काम बाकी हैं वह भी होने वाले हैं। उनके लिए विभाग को निर्देशित किया।
इसके अलावा महोत्सव में मझोला गौरव के नाम से शिक्षा के क्षेत्र में एस के पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जगजीत सिंह जग्गू, किसान आफताब संधू, अख्तर खान को सम्मानित किया गया। लकी ड्रा के विजेता भी पुरस्कृत किए गए। इस मौके पर दिग्विजय चौधरी, परविंदर कौर, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, गुलशन सरकार, गगन प्रताप सिंह, राजेंद्र कश्यप, अरुण कुमार सिंह, विकास अग्रवाल, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, तारिक कुरैशी मौजूद रहे।




देर रात तक डीजे पर नाचे मझोला के बाशिंदे
कार्यक्रम के तीसरे दिन दिल्ली से आए कलाकारों ने समा बांध दिया। बॉलीवुड नाइट, आर्केस्ट्रा की धुनों पर युवा जमकर झूमे। देर रात तक लोग झूमते रहे। मेले में उमड़ी जबदस्त भीड़ व नेताओं के जमावड़े को लेकर सड़कों पर देर रात तक पुलिस मुस्तैद रही।

मझोला महोत्सव में मंच पर मौजूद मुख्यअतिथि व अन्य अतिथि । संवाद

मझोला महोत्सव में मंच पर मौजूद मुख्यअतिथि व अन्य अतिथि । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed