फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report of the murder of a married woman was filed on the orders of the court

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A report of the murder of a married woman was filed on the orders of the court
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में बुधवार को आठ माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्री प्रिंसी का विवाह 11 मई 2018 को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी प्रवेश कुमार से किया था। ससुराल वालों ने विवाह में मिले दहेज को कम बताते हुए प्रिंसी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि 18 अक्तूबर 2024 को वर पक्ष के लोगों ने प्रिंसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। प्रिंसी को कस्बा टिकरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन विसरा रिपोर्ट न आने का बहाना बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रिंसी के प्रति प्रवेश कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश की पत्नी और उनकी करीबी रिश्तेदार बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव नकटी नौगमा निवासी रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed