फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A recruitment camp will be held for the posts of security guard and supervisor.

Pilibhit News: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए लगेगा शिविर

Wed, 22 Jul 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A recruitment camp will be held for the posts of security guard and supervisor.
पीलीभीत। जिले में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस इंडिया लिमिटेड इन शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खंड विकास कार्यालयों को इन शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि कुल 700 सुरक्षा जवान और 14 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक सुरक्षा एजेंसी है, जो 50 वर्षों से कार्यरत है। यह प्रशिक्षण के बाद चयनित उम्मीदवारों को 65 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति देती है। सुरक्षा जवान का शुरुआती वेतन 16000 से 22000 रुपये है। सुरक्षा पर्यवेक्षक/फायरमैन को 18000 से 30000 रुपये का वेतन मिलेगा। पीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और बच्चों की पढ़ाई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। दुर्घटना होने पर एक लाख से छह लाख रुपये तक की सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

सुरक्षा जवान पद के लिए 10वीं पास या असफल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उनकी आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र हैं। उनकी आयु 21 से 37 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट फोटो, 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शिविर की तिथियां और स्थान
भर्ती कैंप सभी खंड विकास कार्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। 23-24 जुलाई को अमरिया और मरौरी ब्लॉक में शिविर लगेंगे। 27-28 जुलाई को बिलसंडा और बरखेड़ा, 29-30 जुलाई को बीसलपुर और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में भर्ती होगी। 3-4 अगस्त को पूरनपुर ब्लॉक और सरस्वती विद्या मंदिर (माधौटांडा) में कैंप होंगे। 5 और 6 अगस्त को बीसलपुर, मरौरी और पूरनपुर ब्लॉक में शिविर निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती निरीक्षक प्रेम प्रकाश से मोबाइल नंबर 9917529293 या 7906948323 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed