फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A procession of Tajis was taken out from Khamaria bridge amid tight security.

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए खमरिया पुल से ताजिए

Fri, 08 Sep 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
A procession of Tajis was taken out from Khamaria bridge amid tight security.
ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद
पीलीभीत/जहानाबाद। खमरिया पुल पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेहल्लुम के ताजिए निकाले गए। विवादित जगह पर पुलिस-पीएसी तैनात रही। तनाव को देखते हुए ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। सुबह जब ताजिए खमरिया पुल पहुंचे तो प्रशासन ने विवादित स्थान से कुछ दूर पहले ही रोक दिया। गांव से लेकर प्रमुख मार्ग और कर्बला तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। छतों पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

खमरिया पुल पर चेहल्लुम के ताजिए रखने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मंगलवार को आपत्ति जताई थी। इसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। दो दिन पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर गांव में फ्लैग मार्च किया था। बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने जन्माष्टमी व दूसरे पक्ष ने चेहल्लुम मनाया। इसे देखते हुए सुबह से ही निगरानी बढ़ा दी गई। खमरिया पुल पर विवादित स्थल पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह से ही एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार, सीओ सदर डाॅ. प्रतीक दाहिया पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौजूद रहे। एसपी अतुल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सुबह करीब 9.30 बजे गांव से ताजिए उठे जो 12.30 बजे के करीब खमरिया पुल पर पहुंचे। खमरिया पुल पर मंदिर से पहले ही ताजिए रुकवा दिए गए। यहां कुछ देर मातम करने के बाद ताजियों को कड़ी सुरक्षा में कर्बला की ओर ले जाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा
बृहस्पतिवार को गांव का माहौल पूरी तरह से बदला दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। सुरक्षा के लिहाज से छतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं ड्रोन कैमरे की मदद से जुलूस की निगरानी की जाती रही। ग्रामीण घरों की खिड़कियों व दरवाजों से बाहर का दृश्य निहारते रहे।
-------------
ग्रामीणों के चेहरों पर दिखा तनाव का असर
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दोनों पक्ष अपने त्योहार धूमधाम से मनाते रहे हैं। कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सावन में कांवड़यात्रा के दौरान हुए बबाल ने गांव की शांति भंग कर दी है। इस बार गांव में इतनी फोर्स देखकर हर किसी की आंखों में खौफ साफ दिखाई दे रहा था। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बच्चों को बाहर नहीं जाने दिया। सड़क पर हर तरफ पुलिस ही नजर आ रही थी।

-------------
चौराहे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
खमरिया पुल चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, ताकि किसी भी तरह की खुराफात होने पर उसमें शामिल लोगों के चेहरे सामने आ सकें। प्रमुख चौराहे पर सिर्फ मिठाई व राखियों की दुकानें ही खुली दिखाई दीं। चौराहे पर लोगों की चहलकदमी भी नहीं थी। सिर्फ पुलिस ही दिखाई दे रही थी।

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

ताजियेदारो का वाहन रोकते पुलिस कर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed