फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A laborer who had gone out to catch fish from his home was found injured on the side of the highway and died

Pilibhit News: घर से मछली पकड़ने निकला मजदूर हाईवे के किनारे मिला घायल, मौत

Sat, 26 Oct 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
A laborer who had gone out to catch fish from his home was found injured on the side of the highway and died
पूरनपुर। घर से मछली पकड़ने निकला गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी प्रेमचंद (48) मैगलगंज हाईवे किनारे बृहस्पतिवार शाम को परिजनों को घायल मिला। किसी वाहन की टक्कर से उसके घायल होने की आशंका पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




गांव रंपुरा कपूरनपुर निवासी प्रेमचंद बृहस्पतिवार को घर से मछली पकड़ने की जानकारी देकर मैगलगंज हाईवे पर गांव के समीप गया था। शाम को मैगलगंज हाईवे पर उसके घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन प्रेमचंद का शव घर ले आए। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को प्रेमचंद की पत्नी पार्वती ने पति की मौत की सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। प्रेमचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमचंद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed