{"_id":"68052d7cb904f6a2070400e5","slug":"a-laborer-died-when-a-branch-fell-on-him-while-he-was-cutting-a-tree-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134469-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ काटते समय टहनी गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ काटते समय टहनी गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव मवइया में पेड़ काटते समय टहनी गिरने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
थाना करेली के गांव फिरसा चुराह निवासी शेर खां ने बताया कि शनिवार को उसका भाई इस्लाम खां (31) पास के ही गांव के रहने वाले ठेकेदार के बुलाने पर लकड़ी का कटान करने गया था। काटते समय पेड़ की एक मोटी टहनी उसके ऊपर गिर गई। टहनी के नीचे दबकर वह घायल हो गया।
आरोप है कि ठेकेदार व अन्य लोग मौके से भाग गए। कुछ देर बाद अन्य लोग मौके पर एकत्र हुए। इसके बाद उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।