{"_id":"66e1e03286123fef57009e86","slug":"a-jackal-attacked-a-woman-going-from-home-to-the-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122298-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर से खेत पर जा रही महिला पर झपटा सियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर से खेत पर जा रही महिला पर झपटा सियार
विज्ञापन
गांव पतरासा में सियार के हमले में घायल महिला।स्रोत:ग्रामीण
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र में बाघ के अलावा सियार के हमले भी जारी हैं। बुधवार को घर से खेत पर जा रही महिला पर अचानक गन्ने के खेत से निकले सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पास में ही खेत पर काम कर रहे बेटे ने मौके पर पहुंचकर अपनी जान दांव पर लगाकर बमुश्किल सियार को खदेड़ा। महिला का बरखेड़ा सीएचसी में उपचार चल रहा है।
जनपद में बाघ और सियार दहशत का पर्याय बने हुए हैं। पूर्व में पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी और जहानाबाद के दो गांव की सीमा में बाघ ने 10 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जहानाबाद क्षेत्र में हमलावर सियार को ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया था। अब सेहरामऊ के बाद बरखेड़ा क्षेत्र में भी सियार हमलावर हो गया है।
बुधवार सुबह गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी ज्ञान देवी घास काटने के लिए खेत पर जा रहीं थीं। इस दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकला सियार उन पर हमलावर हो गया। सियार ने उनके मुंह, कंधे और पेट पर गहरे जख्म कर दिए। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा महिला का पुत्र अनिल वहां पहुंचा और अपनी जान पर खेलकर सियार को खदेड़ दिया। इसके बाद घायल मां को बाइक पर बैठाकर बरखेड़ा सीएचसी लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
सांड़ से टकराकर कार सवार पांच लोग घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा के पास मंगलवार देर रात सांड़ से टकराकर कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ निवासी श्रीपाल मंगलवार देर रात कार से नगर से अपने गांव जा रहे थे। कार में उनके परिवार की सपना देवी, गरिमा देवी, पुष्पा देवी और प्रीति कुमारी भी सवार थीं। रास्ते में गांव कर्रखेड़ा के पास सामने से अचानक आए सांड़ से टकराकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद