{"_id":"687d3e3a3b966c324606ed84","slug":"a-group-of-kanwariyas-left-from-newaria-to-collect-gangajal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140089-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: न्यूरिया से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: न्यूरिया से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए रवाना
Mon, 21 Jul 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। श्रावण मास के चलते क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन हुआ है। दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कस्बा से कांवड़ियों का जत्था पवित्र गंगाजल लेने कछला के लिए रवाना हो गया।
श्रीकृष्ण माधो मंदिर से पुजारी रोहित पांडेय के सानिध्य में एक जत्था मोटरसाइकिल से रवाना हुआ। जबकि दूसरा जत्था पास के गांव सड़ा से कछला के लिए निकला। सोमवार को दोनों जत्थे कछला से गंगाजल लेकर वापसी करेंगे। न्यूरिया के श्रद्धालु श्रीकृष्ण माधो मंदिर में जलाभिषेक करेंगे, वहीं सड़ा गांव के कांवड़िया पंच प्रयाग स्थित शिव मंदिर में विधिपूर्वक पूजन-अर्चन करेंगे। समाजसेवी बजरंग अग्रवाल ने फल वितरित किए। मौलाना अब्दुल हमीद नूरी की तरफ से उनकी टीम ने कांवड़ियों को ठंडा पानी पिलाकर रवाना किया। इस मौके पर रोहित पांडेय, मुकेश राठौर, राजीव गुप्ता, पवन अग्रवाल, बंटी गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संजू, मुकेश गुप्ता, नीरज, राहुल देवल, सुमित देवल, नरेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
शिव मंदिर पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फ़ोटो बरखेड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोले शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बाइक सवार भक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली। ये सभी भक्त गंगाजल लेने के लिए कछला घाट रवाना हुए। जत्थे को नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल ने गांधी आश्रम के शिव मंदिर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्योरहा कल्यानपुर से सुखदेव, विनोद ,राहुल शर्मा, कमल,सौरभ, शिवम, मुनीश,एवं कस्बा बरखेड़ा से प्रदीप, आकाश, प्रिंस भरद्वाज, संतोष भारती, उत्तम अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, मनोज सक्सेना, उमेश गंगवार, ऋषभ सहित अन्य लोग रवाना हुए। संवाद