फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A girl was caught with a boy from a different community, she said she was raped

Pilibhit News: गैर समुदाय के युवक संग पकड़ी गई युवती, बोली-दुष्कर्म हुआ

Sun, 08 Sep 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
A girl was caught with a boy from a different community, she said she was raped
पूरनपुर। नगर के एक होटल में महिला को जबरन लेकर पहुंचे गैर समुदाय के युवक को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। संगठन के लोगों ने युवक को जमकर पीटकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने और उसे मौलाना के पास ले जाकर दुष्कर्म करवाने का युवक पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक गैर समुदाय का युवक महिला को जबरन साथ लेकर होटल में पहुंचा। इसी दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। दोनों से जानकारी जुटाई गई। इस पर महिला की ओर से बताया गया कि उक्त युवक ने अपना धर्म छिपाकर खुद को हिंदू बताया और उसे प्रेमजाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। बीमार होने पर आरोपी युवक उसे दिखाने के बहाने एक मौलाना के पास ले गया। आरोप है कि मौलाना ने भी उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को युवक उसे जबरन होटल में ले गया। सच्चाई सामने आने पर गुस्साए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक की जमकर पीटा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से आपत्तिजनक सामग्री मिली। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया की पीड़िता ने दुष्कर्म समेत विभिन्न आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। यह भी कहा है कि उसके बच्चे को मारने की धमकी दी गई। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed