{"_id":"66fae7c6dc2ad475db036fa7","slug":"a-fine-of-79-thousand-rupees-was-collected-from-a-truck-loaded-with-potatoes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123316-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आलू भरे ट्रक से वसूला 79 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आलू भरे ट्रक से वसूला 79 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
मंडी समिति के सचल दल द्वारा पकड़ा गया आलू भरा वाहन।स्रोत:मंडी समिति
पीलीभीत। मंडी समित पीलीभीत के बिना प्रपत्र के बरेली आलू लेकर जा रहे एक वाहन को मंडी समिति के प्रवर्तन दल ने पकड़ लिया। मंडी लाकर 79 हजार रुपये का जुर्माना वसूल करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।
बिना प्रपत्र और मंडी शुक्ल के वाहनों के गुजरने को लेकर मंडी समिति में दो प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। रविवार की रात प्रवर्तन दल बी को मंडी सचिव सुभाष सिंह ने बिना प्रपत्र के एक आलू भरा वाहन पास होने की सूचना दी। इस पर दल के मंडी निरीक्षक जहीर अहमद निखिल और राजेंद्र के साथ बरेली रोड पर चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक वाहन पूरनपुर की ओर से आता दिखा। इसे रोककर जब पेपर मांगे गए तो वह दिखा नहीं सका।
इस पर वाहन को मंडी में खड़ा करा दिया गया। सचिव ने बताया कि आलू पुवायां से लोड किया गया था। पेपर मेरठ से बने हुए थे और माल बरेली जा रहा था। इस पर 79 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।