{"_id":"69a0b3ecf6b0d00b69037407","slug":"a-contract-worker-of-the-forest-department-was-caught-taking-rs-5000-from-a-truck-driver-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-834206-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लेते वन विभाग का संविदा कर्मी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक चालक से पांच हजार रुपये लेते वन विभाग का संविदा कर्मी दबोचा
विज्ञापन
रिश्तव लेने पकड़ा गया वन विभाग के संविदा कर्मी वाचर के साथ मौजूदग एंटी करप्शन की टीम। स्रोत सोश
कलीनगर। पूरनपुर-खटीमा मार्ग के महोफ चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारा। वन विभाग में संविदा पर कार्यरत संजीव कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपी का माधोटांडा सीएचसी में मेडिकल कराया। माधोटांडा थाने में तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी ट्रक चालक फैयाज की ओर से भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली को शिकायती पत्र दिया गया था। टीम ने इस पर गोपनीय जांच की। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर 3:10 बजे टीम ने चेक पोस्ट पर छापा मारा और संविदा कर्मी वन वाचर संजीव कुमार को पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की ओर से यह कार्रवाई ट्रैप प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी गई है। टीम माधोटांडा सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद