फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A conspiracy was hatched to spoil the atmosphere by making the message viral on WhatsApp group.

Pilibhit News: व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज वायरल कर फिजा खराब करने का रचा था षडयंत्र

Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched to spoil the atmosphere by making the message viral on WhatsApp group.
पूरनपुर। शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम को दो समुदाय के बाइक सवार युवकों के मामूली विवाद के बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज वायरल कर नगर की फिजा खराब करने का षडयंत्र रचा गया था। झगड़े के बाद ग्रुप पर हिंसा फैलाने वाले मेसेज वायरल किए गए। अनूप की पिटाई करने वालों को दूर रहने और दूसरे लोगों को भड़काकर कोतवाली में भेजा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर आठ लोगों को नामजद कर 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। लखीमपुर खीरी में एसएसबी में तैनात कांस्टेबल सहित चार को गिरफ्तार किया है। हबीबगंज निवासी अनूप की ओर से मोहल्ला अहमद नगर निवासी सरताज और तीन अन्य के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देने, मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शनिवार को शेरपुर क्राॅसिंग पर बाइक की टक्कर लगने के विरोध पर बाइक सवार मोहल्ला हबीबगंज निवासी अनूप पासवान को दूसरी बाइक सवारों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने अनूप की ओर से मोहल्ला पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी सरताज और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को घटना के बाद रात में दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। नारेबाजी की। दूसरे समुदाय के लोगों ने आधी रात तक नगर में तोड़फोड़ की। थाने के बाहर प्रर्दशन किया। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दरोगा दीपचंद की ओर से मोहल्ला रजागंज निवासी आसिफ, फिरोज खान, गनेशगंज निवासी अरमान, नदीम, जीशान, सादिक, महताब, नदीम और 150 अन्य के खिलाफ बलवा, हमला, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आसिफ, इश्तयाक, फिरोज खान, अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसबी जवान फिरोज सहित अन्य ने वायरल किए थे मेसेज
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि अनूप पिटाई करने वाले लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज वायरल कर फिजा खराब करने की कोशिश की। इसमें एसएसबी जवान फिरोज खान भी शामिल है। ग्रुप पर हिंदू-मुस्लिम होने का मेसेज वायरल किया गया। सपोर्ट करने वाले इश्त्याक को पुलिस पकड़ ले गई है। अन्य लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच जाएं।



आरोपियों को क्लीनचिट दिलाने की कोशिश, सीओ दफ्तर के बाहर धरना

फोटो ०१ पीबीटीपी 31
पूरनपुर। हिरासत में लिए गए लोगों में पुलिस ने कुछ को निर्दोष पाते हुए कोतवाली से छोड़ दिया। अन्य को छुड़ाने और क्लीनचिट दिलाने की कोशिश में घंटों पुलिस से वार्ता होती रही। मगर पुलिस ने जांच में मिले आरोपियों को क्लीनचिट देने से इन्कार कर दिया। विरोध में सीओ कार्यालय के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि लगातार पुलिस एक समुदाय के साथ पक्षपात का रवैया अपना रही है। एक समुदाय के खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को छोडऩे के लिए आश्वासन देती रही। दोपहर को नमाज के बाद वार्ता को कहा गया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार चार युवकों का चालान करने की तैयारी कर दी है। अब नामजद अन्य लोगों को जांच में पुलिस क्लीनचिट दे और अज्ञात में दर्ज लोगों पर कोई कार्रवाई न हो। वार्ता को पहुंचे कोतवाल जगत सिंह ने शर्तें मानने से इन्कार कर दिया। कहा कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हाफिज नूर अहमद अजहरी ने बाद में एएसपी से मोबाइल पर बात होने और अज्ञात पर कार्रवाई न होने के मिले आश्वासन देकर धरना समाप्त कर दिया।

पुलिस पूरे दिन रही अलर्ट
शनिवार की घटना को लेकर रविवार को पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही। सेहरामऊ और घुंघचाई इंस्पेक्टर को टीम के साथ बुला लिया गया। रविवार दोपहर को नमाज के समय अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस के साथ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।


चिकित्सालय परिसर की बाउंड्री कराने की मांग
शनिवार को युवकों ने महिला अस्पताल परिसर में घुसकर धार्मिक नारेबाजी की। फार्मेसिस्ट जितेंद्र की स्कूटी और एक अन्य कर्मचारी की बाइक तोड़ दी। दहशत के चलते कर्मचारियों ने अपने आवास के दरबाजे बंद कर लिए। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से एसडीएम को पत्र देकर अस्पताल परिसर की बाउंड्री कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed