फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A better future is possible only through education: Varun Gandhi

शिक्षा से ही बेहतर भविष्य संभव : वरुण गांधी

Tue, 22 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 22 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
A better future is possible only through education: Varun Gandhi
शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किये गये ​शिक्षक व मौजूद सासद वरूण गांधी । संवाद
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि समाज के बदलाव के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। समाज में सभी को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षक ही ऐसी कड़ी है, जो बच्चों को शिक्षित करके एक सफल व बेहतर इंसान बना सकता है।
विज्ञापन

सांसद रविवार शाम को शहर के एक होटल में आयोजित अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सांसद वरुण गांधी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरुण गांधी ने राजनीति में स्वच्छता की बात कही।
विज्ञापन

कहा, जब समाज अच्छा होगा तो अच्छे नेता चुने जाएंगे। युवा पीढ़ी आगे आए। बेहतर शिक्षा से ही बेहतर भविष्य बन सकता है। खास तौर पर लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने सभी शिक्षकों से एक-एक करके मुलाकात की। संचालन डॉ. अंजू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
जेएमबी डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अंचल गुप्ता, प्रधानाचार्य एनएम सक्सेना, लिटिल एंजिल्स स्कूल से मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संजीव अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, गोस्वामी माॅम्स प्राइड के संरक्षक सोनिया गोस्वामी, शिक्षिका प्रियांशी राज सक्सेना, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा, इनीशियम ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर पुनीत कुमार धमेजा और प्रधानाचार्य रीतिका धमेजा, अवध पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य आरती मिश्रा, डिबाइन कालेज के डायरेक्टर चारु धवन और चेयरमैन राजेंद्र कुमार धवन, पुष्प कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, विभागाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, स्प्रिंगडेल कॉलेज के प्रबंधक हेमंत जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया जगोता, सेमरॉक किरन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष कंचन और प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना, लार्ड कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सनी दीक्षित और प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित, स्टेपअप इंटर कॉलेज शिक्षक दीपक कुमार पांडेय और जावेद वख्स, साइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक पॉल डोनाल्ड सैमुअल प्रधानाचार्य केजिया एच, आरबीएल पब्लिक स्कूल बीसलपुर के डायरेक्टर अंकुर गुप्ता और प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ शुक्ला, गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल पूरनपुर के मैनेजर भूपेंद्र सिंह और शिक्षक सौरभ अग्रवाल को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक रुपपुर कमालू की अनीता गंगवार, कंपोजिट स्कूल सिरसा के राहुल सिंह, कुंवरपुर के राकेश वर्मा, अभयपुर रुद्धपुर के मोहनलाल और मोहम्मदगंज रम्पुरा की शिक्षिका साक्षी गंगवार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed