फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सम्मान पा खिल उठे मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे

सम्मान पा खिल उठे मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे

Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पीलीभीत। जिले भर के मेधावी बुधवार को एक ही मंच पर दिखे। मौका था अमर उजाला और फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रतिभा सम्मान समारोह का। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष रूकैय्या आरिफ, विशिष्ठ अतिथि एचआरके ला कालेज के एमडी मोहम्मद आरिफ और सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने दसवीं और 12वीं के 350 मेधावियों को प्रशस्तिपत्र और मैडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावी गदगद् हो उठे।
शहर के पीलीभीत बैंकट हॉल में हुए इस प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सुबह से ही मेधावी विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूकैया आरिफ व विशिष्ठ अतिथि एचआरके ला कालेज के एमडी मोहम्मद आरिफ ने विवेकानंद के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष ने कहा कि देश को युवा पीढ़ी से काफी उम्मीदें हैं। युवा भी अपने जिम्मेदारी का भलीभांति निर्वहन करें और देश के विकास में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम हैं जिसके सहारे हम अपने सभी सपने पूरे कर सकते हैं। मेधावी कठोर परिश्रम कर तरक्की की ओर बढ़े ताकि उन पर उनके माता पिता ही नहीं बल्कि जिला और प्रदेश अपने को गौरवांवित महसूस कर सके। उन्होंने अमर उजाला व फ्यूचर ग्रुप के इस कार्यक्रम की खुले कंठ से सराहना भी की। सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दिया है। सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थी आने वाले कल का भविष्य हैं। समारोह में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को जिपं अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ व मोहम्मद आरिफ ने तथा दसवीं कक्षा में कॉलेज में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने प्रशस्तिपत्र और मैडल प्रदान सम्मानित किया। समारोह में नेहरू युवा केंद्र की ओर से पांच वर्षीया प्रांजल मिश्रा ने डांस प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रांजल मिश्रा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तमाम मेधावियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी
फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्लेसमेंट हेड डॉ. सौरभ सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेतांक मिश्रा, विकास गंगवार, दीपक गुप्ता, मार्केटिंग मैनेजर हरीकांत मिश्रा, आकांक्षा बाधवा, नेहरू युवा केंद्र के हरीओम वाजपेई समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए सम्मानित
इंटरमीडिएट के आशुतोष कुमार, आयुष गुप्ता, आकाश गंगवार, साक्षी अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, रविंद्र वर्मा, राहुल शर्मा, एश्वर्या वाजपेई, मोहम्मद इकराम, शुभम कटियार, विश्वास वाजपेई, नितिन रत्नाकर, अमितेंद्र शाह, आरूषि गुप्ता, मोहम्मद जुनैद, हाईस्कूल के संजय भारती, कोमल वर्मा, राहुल गंगवार, गगन कुमार, रजत गंगवार, अंजिल राठौर, कामना, साहिबा फरहीन, अक्षय द्विवेदी, कनिष्का शेखर, कुशाग्र अग्रवाल, दिव्यम अग्रवाल, केशव अग्रवाल, दिनेश, अमन आनंद, सुमित कुमार, संध्या भारती, निहारिका सिंह, खुशबू सिंह समेत करीब 350 विद्यार्थी सम्मानित हुए।

40 विद्यार्थी आज बरेली में होंगे सम्मानित
जिले के 40 मेधावियों को 19 जून को फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बरेली में सम्मानित किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट हेड डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि बरेली पहुंचने केलिए विद्यार्थियों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जो सुबह साढ़े आठ बजे अशोक कालोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय से रवाना होगी।


इन विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित
सुमित कुमार, शेखर गुप्ता, विवेक गुप्ता, अरविंद कुमार, अंकित कुमार गंगवार, शगुन रस्तोगी, प्रवीन कुमार गंगवार, शोभित मिश्रा, राजवर्धन सक्सेना, नितेश कुमार, केशव वर्मा, मुदित पाठक, पूर्णिमा शर्मा, राहुल शंकर, सुधाशूं विष्ट, दिव्यांक गुप्ता, आशुतोष कुमार वर्मा, आकाश कुमार, नितेश कुमार, अंशिका जैसवार, ममता कुमारी, आयुष गुप्ता, साक्षी अग्रवाल, अंशु कश्यप, मोहम्मद शहबाज, माया देवी, राजेश कुमार, विजय सिंह, हुमारा हारून, आशीष, शूवी अंसारी, सौम्या शर्मा, आंशु गंगवार, कुशाग्र अग्रवाल, दिव्यम अग्रवाल, आकाश गंगवार, अनन्या अग्रवाल, तनमय गुप्ता, पारितोष अवस्थी।
सुनील-नीलू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed