{"_id":"122-93314","slug":"Pilibhit-93314-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानतदारों से हाथापाई कर वारंटी भागा, दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानतदारों से हाथापाई कर वारंटी भागा, दबोचा
Pilibhit
Updated Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। वारंट जारी होने पर जमानतदारों की ओर से पकड़कर लाया गया थाना उत्तरी सेहरामऊ के गांव चतीपुर निवासी विजय पासवान चकमा देकर जजी परिसर से खिसक लिया। जमानतदारों ने जब उसकी तलाशकर उसे रोकने की कोशिश की तो वह हाथापाई पर अमादा हो गया। बाद में उसे घेरकर जमानतदार सिविल लाइंस पुलिस चौकी लाए, जहां उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
गांव चतीपुर निवासी विजय पासवान थाना उत्तरी सेहरमाऊ में दर्ज एक आर्म्स एक्ट के मामले में दो सालों से वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस ने जमानतदारों गांव चांट फिरोजपुर निवासी जयकरनलाल, सुआबोझ निवासी कालीचरन पर दबाव बनाया। जमानतदार जयकरन लाल और कालीचरन ने बताया कि उन्हें पुलिस परेशान कर रही थी। इस पर वह लोग उसे वारंट में जमानत कराने का भरोसा दिलाकर उसके बहनोई सुरेश के साथ लाए थे। जजी परिसर में एक वकील के तख्त पर बैठकर हाजिर कराने की कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच विजय मौके से खिसक कर टनकपुर हाइवे पर आ गया। उन लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इससे मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। जमानतदार उसे बमुश्किल लोगों की मदद से घेरकर सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंचे और उसे पुलिस को सौंप दिया। सदर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि वारंटी विजय पासवान का चालान किया जाएगा।