{"_id":"122-92285","slug":"Pilibhit-92285-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर कर्मचारी को पीटा, रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर कर्मचारी को पीटा, रिपोर्ट
Pilibhit
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कचहरी कॉलोनी में रहने वाली एक कर्मचारी की नगर पालिका के सफाई कर्मचारी ने पिटाई कर दी। बाद में वहां पहुंचे एक अन्य सफाई कर्मचारी ने इस मामले में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सदर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कचहरी कैंपस में रहने वाली मोहनदेवी ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट में कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि, 17 अप्रैल की रात करीब 11 बजे नगर पालिका का सफाई कर्मचारी हरीओम बंदूक लेकर उनके घर घुस आया और सीने पर बंदूक रख दी। विरोध करने पर मारापीटा और धमकी देने लगा। शोरशराबा होने पर घर में सो रहे उसके पुत्र और आसपास के लोग जाग गए। इस पर वह पर्स में रखे वेतन के 10 हजार रुपये लूटकर भाग गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ग्राम पंचायत का सफाई कर्मचारी सुनील घर आया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी देकर चला गया। 18 मार्च को उसने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर पूरी घटना बताई और मेडिकल परीक्षण कराया। सदर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल यानी मंगलवार की शाम तहरीर मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।