{"_id":"122-86777","slug":"Pilibhit-86777-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की चाय पर चर्चा की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की चाय पर चर्चा की तैयारी पूरी
Pilibhit
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सिटिजन आफ एकाउंटेबल गवर्नेस के सदस्य और सिटी इंचार्ज अंशू गुप्ता ने बताया कि चाय पर चर्चा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए टीवी स्क्रीन, इंटरनेट सेट आदि की व्यवस्था की गई है। रिहर्र्सल शीघ्र कराया जाएगा। नगर के राम वर्मा और रामऔतार चाय वाले की दुकान की वीडियो बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है। कार्यक्रम के लिए संस्था के मुख्यालय से पोस्टर, वैजिज, टैग्स आदि सामग्री प्राप्त हो गईऱ् है। एक टीम का गठन भी किया गया है। इसमें राजीव सिंह गौड़, कारज सिंह को लोकेशन कोआर्डीनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जितेंद्र गुप्ता पिंकी, अनुज गुप्ता मोना, डॉ अनुभव गुप्ता, संजय सक्सेना, प्रभात सिंह को व्यवस्था में लगाया गया है।