{"_id":"122-86767","slug":"Pilibhit-86767-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर के वकीलों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर के वकीलों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी
Pilibhit
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश भर के वकीलों को सरकार की ओर से नौ फरवरी को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ई-लाइब्रेरी मिलेगी। समारोह में समूचे प्रदेश के अधिवक्ता संगठनों के अध्यक्ष/सचिव को बुलाया गया है।
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में नौ फरवरी को सुबह दस बजे सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ में ई-लाइब्रेरी का वितरण होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में रहेंगे। महाधिवक्ता वीसी मिश्रा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश बार कौंसिल ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ता संगठनों को पत्र भेजा है। ई-लाइब्रेरी जिले की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन को दी जाएगी। उसका प्रदेश बार कौंसिल से जुड़ा होना जरूरी है। बार कौंसिल का पत्र जिला जज वीके मिश्रा के माध्यम से संयुक्त बार के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा और सेंट्रल बार के अध्यक्ष अमित मिश्रा को प्राप्त हो गया। जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध अभय कुमार सक्सेना ने ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलने पर हर्ष जताया है। उनका कहना है कि इस पहल से वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय आसानी से मिल सकेगा।