फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य निकला अरशद

अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य निकला अरशद

Mon, 05 Aug 2013 05:36 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 05 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। चोरी की पांच बाइकों को बरामद कराने वाला आरोपी अरशद अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को यह दावा करते हुए यह खुलासा किया है कि उसने पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम-पते बताए हैं। जल्द ही वह सब पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

सीओ रमेश बाबू यादव ने बताया कि चोरी की बाइकों के साथ पकड़ा गया गांव मुझा निवासी अरशद उर्फ गुड्डू शातिर वाहन चोर है और वह अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य है। इससे पूर्व भी बाइक चोरी मामले में कोतवाली से उसका चालान भी भेजा जा चुका है। दिल्ली में भी उसके खिलाफ वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज है। बकौल सीओ: पकड़े गए अरशद ने बताया कि उसके गिरोह में पांच सदस्य है, जो पीलीभीत के अलावा लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बरेली से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। फर्जी आरसी बनाकर वाहन की आसानी से बिक्री कर देते थे। इन कागजातों में इंजन, चेचिस नंबर संबंधित वाहन के ही दर्ज होते हैं, लेकिन वाहन का रजिट्रेशन नंबर नहीं मिलता। अरशद हाल ही में गाजियाबाद से भी एक कार चोरी कर लाया था, जिसे कलीनगर में बेचा गया था। कार के अभिलेख न देने पर दोनों में विवाद भी हुआ। कार कहां है इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद बाइकों में एक बाइक लखीमपुर और एक बरेली से चोरी कर लाई गई थी। शेष बाइकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने से बाइक चोरी
पूरनपुर। अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का राजफाश कर रही पुलिस को चोरों ने एक बार फिर चुनौती दे दी। वाहन गिरोह के सदस्य इस बार पुलिस चौकी के सामने खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। गांव मझारा ताल्लुके महाराजपुर के सतनाम सिंह रविवार को रिजर्वेेशन करने रेलवे स्टेशन आए थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस चौकी के सामने बाइक खड़ी कर दी और रेलवे स्टेशन चले गए। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली। बाइक स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed