{"_id":"122-57710","slug":"Pilibhit-57710-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से सर्वर फेल, ई-बिलिंग बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से सर्वर फेल, ई-बिलिंग बाधित
Pilibhit
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लखनऊ से सर्वर फेल हो जाने केचलते मुख्यालय पर ई-बिलिंग सुविधा गड़बड़ा गई। तीन सेंटरों पूरे दिन में एक- दो घंटे ही कार्य हो सका। ऐसे में दूरदराज से बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे करीब चार लाख रुपये की राजस्व वसूली पर असर पड़ा।
बता दें कि बिजली विभाग ने विगत चार माह से शहर में ई-बिलिंग सुविधा कर दी है। उपभोक्ताओं को कंप्यूटराइज्ड बिलिंग की सेवा शहर के रोडवेज, नकटादाना, रामलीला मैदान के समीप के बिजली कार्यालय में दी गई है।
शुक्रवार की सुबह एकाएक साढ़े नौ बजे लखनऊ में सर्वर की खराबी के चलते उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं हो पाएं। करीब डेढ़ घंटा सेवा बाधित होने के बाद फिर शुरू हो गई। दोपहर बारह बजे के बाद सेवा बाधित हो गई। ऐसे में बिल जमा करने आए तमाम उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए है। बिलिंग सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होती है। सर्वर की खराबी के चलते महकमे को करीब चार लाख रुपये की राजस्व हानि हुई। एसडीओ अनुराग कटियार ने बताया कि दोपहर बाद सेवा लखनऊ से ठीक हो गई थी।