{"_id":"122-54609","slug":"Pilibhit-54609-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बढ़वाने में पूरनपुर अव्वल, बरखेड़ा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बढ़वाने में पूरनपुर अव्वल, बरखेड़ा फिसड्डी
Pilibhit
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान
सबसे ज्यादा नाम पूरनपुर में बढ़े, बीसलपुर में कटे
सिटी रिपोर्टर
पीलीभीत। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूचियों को अपडेट करने के मामले में सर्वाधिक जोश पूरनपुर के मतदाताओं ने दिखाया है। पांच नवंबर तक यहां सबसे अधिक 9572 मतदाता बढ़े हैं। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र फिसड्डी रहा। यहां 8127 मतदाताओं ने ही सूची में नाम दर्ज कराने में रुचि दिखाई है।
एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं को फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाने वाला अभियान 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अब तक जिले में ब्याह कर आई नव विवाहिताओं और बाहर से आ बसे लोगों के नाम शामिल किए जाने और यहां से विदा होकर अन्य जिलों को जाने वाली युवतियों और बाहर जा चुके या इस संसार से विदा हो चुके लोगों के नाम काटने का सिलसिला चल रहा है। इस काम के लिए सदर विधान सभा क्षेत्र में 294, बरखेड़ा में 266, पूरनपुर में 319 और बीसलपुर में 336 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। पांच नवंबर की शाम तक सदर विधानसभा क्षेत्र में 9061, बरखेड़ा में 7709, पूरनपुर में 9572 और बीसलपुर में 8428 मतदाता बढ़ गए। जबकि सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से 1470, बरखेड़ा से 1233, पूरनपुर से 1369 और बीसलपुर से 1578 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से काटे गए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में 2081, बरखेड़ा में 1845, पूरनपुर में 2276 और बीसलपुर में 1710 मतदाताओं ने फार्म आठ भर कर अपने नाम शुद्ध कराने के लिए आवेदन किए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक भी एनआरआई का नाम दर्ज नहीं हुआ।
0
मतदाता सूचियों को अपडेट करने के काम में लगे बीएलओ से प्राप्त आवेदन पत्रों की सूचना नियमित रूप से डीएम और कमिशभनर को भेजी जा रही है। अब तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35188 मतदाता बढे़ हैं। 5650 मतदाताओं के नाम सूची से काटे और 7912 मतदताओं के नामों में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
शिव शर्मा
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
----------------------------------
विधानसभा पूर्व स्थिति बढ़े मतदाता घटे मतदाता कुल मतदाता
-------------------------------------
पीलीभीत 339831 9061 1470 347422
बरखेड़ा 281294 8127 1233 288208
पूरनपुर 339195 9572 1369 347398
बीसलपुर 314747 8428 1578 321597
--------------------------------------
कुल 1275067 35188 5650 1304605