{"_id":"1-41119","slug":"Pilibhit-41119-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियां मिलने पर भी चल रहा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियां मिलने पर भी चल रहा स्कूल
Pilibhit
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर गांव देवीपुरा स्थित एक विद्यालय में बिना मान्यता के कक्षा नौ और 11 की कक्षाओं का संचालन किए जाने की डीआईओएस और डीएम से शिकायत की गई है। हैरानी की बात यह है कि पूर्व में कार्यवाहक डीआईओएस के छापे में इस विद्यालय में खामियां मिलने के बाद भी स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
गांव के प्रेम मोहन शर्मा, लोकेश गंगवार, परमेश्वरी दयाल, सोहन लाल वर्मा और राजेंद्र कश्यप ने डीएम और डीआईओएस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि विद्यालय में बिना मान्यता के कक्षा नौ और 11 का संचालन हो रहा है। विद्यालय प्रबंधक शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंक कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पूर्व में कार्यवाहक डीआईओएस डॉ. इकबाल हुसैन खां ने विद्यालय में छापा मारकर गड़बड़ियां पकड़ी थीं। इसके बाद भी विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। श्री खां ने इस बाबत पूछने पर बताया कि उन्होंने छापा मारकर कई गड़बड़ियां पकड़ी थीं। इसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इधर डीआईओएस माया देवी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही उन्हें इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त हुई है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत में सत्यता मिलने पर स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी।