फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : मिश्रा

शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : मिश्रा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा है कि शिक्षकों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा के संघर्ष के बल पर जो अधिकार बहाल कराए गए हैं उनकी रक्षा कराना और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान लिए अगली रणनीति जल्द बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वह रविवार को जिले के जीजीआईसी और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन केन्द्रों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की थी। सपा ने सत्ता में आने के बाद अपने वादे पर अमल करना शुरू कर दिया है। कहा, महासभा ने सरकार से 221 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शिक्षकों को मानदेय देने की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश के कुछ विद्यालय प्रबंधक विद्यालयों के शिक्षकों का ब्योरा शासन को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। ऐसे विद्यालय के प्रबंधक शिक्षकों का शोषण करना चाहते हैं। ऐसे प्रबंधकों के खिलाफ महासभा की ओर से प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। शिक्षा का व्यवसायीकरण और नकल कराने में इन विद्यालयों के प्रबंधकों का योगदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा शिक्षकों की सूची न भेजने वाले प्रबंधकों के खिलाफ 12 मई से जेडी कार्यालय पर महासभा के पदाधिकारी और शिक्षक अनशन पर बैठेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां सहित अनेक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed