{"_id":"1-40643","slug":"Pilibhit-40643-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने फूंका बिहार मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने फूंका बिहार मुख्यमंत्री का पुतला
Pilibhit
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने बिहार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकालकर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
भाकपा माले नेता और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अफरोज आलम के नेतृत्व में भाकपा माले नेता पार्टी के तहसील कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से बिहार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस निकाला। ब्लाक चौराहा पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में माले नेता अफरोज आलम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार विकास का संकल्प लेकर सरकार चलाने का तर्क दे रहे है, लेकिन पिछले दो सालों में उन्होंने चार बार किसानों पर लाठियां और गोलियां चलवाने का कार्य किया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर लाठी चार्ज में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और किसान नेता राजाराम सिंह समेत सभी नेताओें की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में जितेंद्र प्रसाद, सईद खां, देवीदयाल, जगन्नाथ, अंगनेलाल, सूबेदार आदि थे।