{"_id":"1-40634","slug":"Pilibhit-40634-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होने पर कब्जेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होने पर कब्जेदारों का प्रदर्शन
Pilibhit
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव परेवा के कुछ ग्रामीणों ने राजस्व विभाग द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा शुरू कर दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस गांव के कुछ ग्रामीण आज दोपहर तहसील परिसर पहुंचे और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन लोगों ने ग्राम समाज की किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया है, लेकिन फिर भी राजस्व विभाग ने उन पर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। दरअसल ग्रामीण राजस्व विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी से इस संबंध में मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी, तभी वे मायूस होकर लौट गए। प्रदर्शनकारियों में बनवारी लाल, रामचंद्र लाल, रामभरोसे लाल, मिढ़ई लाल, हेमराज, नंदराम, ख्यालीराम और अनोखे लाल आदि ग्रामीण शामिल थे।