{"_id":"1-40552","slug":"Pilibhit-40552-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को बनाया बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को बनाया बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया
Pilibhit
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जम्मू कश्मीर के ईट भट्टों पर लेबर भेजने वाले ठेकेदार को कुछ लोगों ने कमरे में बंधक बना लिया है। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने इस सिलसिले में जम्मू कश्मीर के दो ईट भट्टा मालिकों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोेहम्मद हनीफ, जम्मू कश्मीर के ईट भट्टों पर लेबर भेजने का कार्य करता है। आरोप है कि मोहम्मद हनीफ पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के दो ईट भट्टा मालिकों से उनके भट्टे पर लेबर भिजवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ले आया था और उसने उन भट्टों पर लेबर नहीं भिजवाई थी। बार बार फोन करने के बावजूद जब मोहम्मद हनीफ ने लेबर नहीं भिजवाई, तभी वे दोनों भट्टा मालिक बृहस्पतिवार को बीसलपुर आ धमके। इन भट्टा मालिकों ने नगर में ही रहने वाले अपने दो सहयोगियों की मदद से मोहम्मद हनीफ का स्टेट बैंक गेट से अपहरण कर लिया और मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मोहम्मद हनीफ की पिटाई भी की। मोहम्मद हनीफ की मां तस्कीना बेगम ने कोतवाली में अपहरण की तहरीर दे दी। दिन दहाड़े हुए अपहरण की सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
कोतवाल एसके त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर जाकर मकान में बंधक बनाए गए ठेकेदार को रिहा कराया। पुलिस ने अपहरण के चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछतांछ की है। दो आरोपी मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के हैं और दो आरोपी जम्मू कश्मीर के हैं।