फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्टेशन पर युवक ने भिखारी को चाकू घोंपा

स्टेशन पर युवक ने भिखारी को चाकू घोंपा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक ने एक वृद्ध भिखारी को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया। आरोपी युवक को जीआरपी ने हिरासत में लिया, जबकि घायल को सीएचसी मेें भर्ती करा दिया। घटना से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रेलवे स्टेशन की है। ऐशबाग से बरेली को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़-भाड़ थी। इस दौरान शराब के नशे मेें हंगामा कर रहे युवक ने एक पचास वर्षीय बाबा पर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। घटना पर रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी युवक को चाकू समेत हिरासत में लिया है। घायल बाबा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाबा ने जीआरपी को बताया कि वह बांकेगंज का रहने वाला है और मांगता खाता है। इसको लेकर ही पूरनपुर आया था और वापस घर लौटने को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसने आरोपी युवक से किसी रंजिश से इनकार किया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी और बाबा दोनों शराब के नशे में धुत थे। युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद युवक ने चाकू क्यों मारा आदि स्पष्ट हो सकेगा। चाकू बाबा के सीने पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed